नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटा उक्रांद

Spread the love

उत्तराखंड क्रांति दल महानगर की ओर से आयोजित की गई बैठक

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल ने कोटद्वार में होने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। उक्रांद ने पूरी मेहनत के साथ चुनाव में उतरने का निर्णय लिया है। कहा कि जन मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे।
गुरुवार को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के लिए आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति तक दे दी थी। लेकिन, सत्ता तक पहुंचने वाली राष्ट्रीय पार्टियों ने केवल प्रदेश की जनता का शोषण किया है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पहाड़ खाली होते जा रहे हैं। पहाड़ों में रह रहे ग्रामीणों को जंगली जानवर अपना निवाला बना रहे हैं। सरकार ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। बैठक में कोटद्वार शहर की बदहाली पर भी रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं के कहा कि जनप्रतिनिधियों की घोषणाएं आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। वर्षों से मोटर नगर में बनने वाले बस अड्डे के नाम पर केवल एक गड्डा ही दिखाई दे रहा है। मेडिकल कालेज, केंद्रीय विद्यालय के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी, प्रवेश नवानी, श्रवण सिंह रावत, रमेश चंद्र कोठारी, पुष्कर सिंह रावत, विनोद चौधरी, सर्वेंद्र काला, अमित नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *