शहर की अव्यवस्थाओं पर भड़का उक्रांद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में व्याप्त समस्याओं पर उत्तराखंड क्रांति दल ने रोष व्यक्त किया है। कहा कि शासन व प्रशासन शहर के विकास को लेकर लापरवाह बना हुआ है। इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार पर जोशीमठ की अनदेखी का भी अरोप लगाया।
शुक्रवार को शिब्बूनगर में बैठक का आयोजन किया गया। उक्रांद के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी पहाड़ी क्षेत्रों को बर्बाद करने का कार्य कर रही है। जोशीमठ को बचाने के लिए आंदोलन चला रहे ग्रामीणों को भाजपा माओवादी बता रही है। केंद्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार कोटद्वार शहर की व्यवस्थाओं को लेकर भी लापरवाह बनी हुई है। वर्षों मोटरनगर में अधुनिक बस अड्डे के नाम पर केवल एक गड्डा ही खुदा हुआ है। नियमों के विरुद्ध आबादी के बीच में ट्रेचिंग ग्राउंड का संचालन किया जा रहा है, कण्वाश्रम के विकास के लिए आज तक सरकार ने कोई योजना नहीं बनाई, मसूरी एक्सप्रेस कई वर्षों से बंद पड़ी हुई है। शिकायत के बाद भी शासन-प्रशासन समस्याओं के निस्तारण को गंभीर नहीं है। कहा कि यदि जल्द समस्याओं का ध्यान नहीं दिया गया तो उक्रांद शहर में जन आंदोलन की शुरूआत करेगा। इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, श्रवन सिंह रावत, सर्वेंद्र काला, पुष्कर सिंह रावत, सुरेश चंद्र सिंह पटवाल, विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *