समस्याओं को लेकर उक्रांद ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पूर्व निर्णय के अनुसार उत्तराखंड क्रांति दल ने अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने व समस्त भर्ती घोटालों की सीबीआई से जांच करा कर इसमें लिप्त आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित करने के लिए हस्ताक्षर अभियान आरंभ कर दिया है। पार्टी की महानगर इकाई 10000 से अधिक नागरिकों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजेगी। पहले दिन रविवार को यह अभियान शिब्बू नगर, मवाकोट, नंदपुर ,गोरखपुर में चलाया गया। अभियान नगर के सभी 40 वार्डों में चलाया जायेगा।
अभियान आरंभ करते हुए दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर शक्ति शैल कपरवाण ने कहा कि उत्तराखंड क्रांतिदल अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए लड़ाई लड़ा है और राष्ट्रीय पार्टियों की सरकारों ने उत्तराखंड को अपराध युक्त और भ्रष्टाचार युक्त बना दिया है। कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल अपराध ,भ्रष्टाचार और माफिया तंत्र से देव भूमि उत्तराखंड को मुक्त कराने के लिए संघर्ष करता रहेगा। अभियान में महानगर अध्यक्ष जग दीपक सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, सर्वेंद्र काला, अमित नेगी और दलीप सिंह रावत ने भी सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *