सतपुली अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाए

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में जनता के स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर समाजसेवी डॉ. विजेन्द्र सिंह उत्तराखंडी एवं सोनू कुमार ने संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में जनता के हित में शीघ्र ही एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की मशीन तो उपलब्ध है, लेकिन तकनीशियन नहीं होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया जिला अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि सतपुली विभिन्न विकासखंडों का केन्द्र बिन्दु है यहां दूर दूर से लोग आते हैं, ऐसे में संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होना आवश्यक है। पूर्व में चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग उठाई गई थी। जिस पर संयुक्त चिकित्सालय में दो नए डाक्टरों की नियुक्ति तो हुई है, लेकिन स्थायी रूप से अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि जनहित मेें अस्पताल में जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को भी इस समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *