अल्ट्रासाउंड मशीन का किया लोकार्पण

Spread the love

स्वास्थ्य मंत्री धर्न ंसह रावत ने किया थलीसैण का भ्रमण
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत अपने एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पौड़ी जनपद के थलीसैण क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैण में अल्ट्रासाउंड मशीन व राजकीय महाविद्यालय थलीसैण में फोर जी इंटरनेट का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने जन समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने के बाद गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कई किलोमीटर दूर श्रीनगर, पौड़ी या सतपुली नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। कहा कि श्रीनगर विधानसभा में इस कार्यकाल में सबसे अधिक महाविद्यालय खोले गए हैं। हम शिक्षा के क्षेत्र में बात करें या फिर स्वास्थ्य के क्षेत्र में आज दूरस्थ क्षेत्रों में भी डॉक्टर और बेहत्तर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय थलीसैण में विज्ञान संकाय भवन का निर्माण कार्य लागत 428.45 लाख का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर जिला सहकारी संघ के अध्यक्ष माधव सिंह रावत, प्रभारी नीरज सिंह पाथरी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पौडी नरेंद्र सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह नेगी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *