कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज के लिए उमडी भीड़

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि, कोटद्वार। राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को भी यहां आमजन उमड़े, जिससे कोरोना के नियमों की धज्जियां भी उड़ी।
कोरोना रोधी टीके की दूसरी डोज लगवाने के लिए महिलाएं ज्यादा जागरूक दिख रही हैं। यही वजह रही कि शनिवार को अस्पताल में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। दूसरी डोज लगवाने के लिए कई ऐसे भी लोग पहुंच रहे हैं, जिनका अभी समय नहीं हुआ है। चिकित्सकों को ऐसे लोगों को वापस लौटाना पड़ रहा है। हालांकि, लोग टीका लगवान के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन भी नहीं कर रहे हैं और चिकित्सालय प्रशासन भी इस ओर गंभीर नहीं है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *