रुद्रपुर()। बाजार चौकी के सामने हाईवे पर कई लावारिस मवेशी आपस में भिड़ गए। इसकी चपेट में एक बाइक सवार आकर सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रहे चोपहिया वाहन चालक ने समय पर ब्रेक लगा लिया नहीं तो दुर्घटना हो सकती थी। सड़क पर लावारिश पशु जमकर तांडव कर रहे हैं। पुलिस पानी डालकर उनको भगा रही है। बमुश्किल मवेशी वहां से हटकर पुरानी तहसील में चले गए। जहां मवेशियों की भीषण लड़ाई हो गई। इसकी चपेट में आकर एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने काफी देर तक इन्हें हटाने की कोशिश की। मवेशियों की लड़ाई से सुबह सुबह बाजार में अफरा-तफरी मची रही। दो सप्ताह पूर्व भी सांड ने सितारगंज रोड पर एक युवक को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। नगर पालिका ईओ प्रियंका आर्य का कहना है कि गोशाला के निर्माण के बाद इन्हें उसमें रखा जाएगा।