रुड़की()। सऊदी में नौकरी कर रहा युवक दो साल तक अपने मामा व एक अन्य के अकाउंट में पैसे भेजता रहा लेकिन उन्होंने रकम उसके घर नहीं पहुंचाई। घर लौटकर उसने मां संग ननिहाल जाकर पैसा मांगा, तो उलटे उनसे मारपीट की गई। इसमें मंगलवार को खानपुर पुलिस दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज का जांच कर रही है। पथरी थाने के बुक्कनपुर गांव की राजेश देवी का पीहर सिकंदरपुर, खानपुर में है। दो साल पहले राजेश का बेटा अंकुर नौकरी करने सऊदी अरब गया था। सऊदी से अंकुर हर महीने घर के लिए पैसा भेजता था। मां का बैंक अकाउंट ना होने के कारण वह अक्सर रकम अपने मामा नाथीराम निवासी सिकंदरपुर के अकाउंट में डालता था। बीच में कभी कभी मामा के कहने पर पैसे उसने सिकंदरपुर के प्रधान कृष्णपाल के खाते में भी डाले।