चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या

Spread the love

रुद्रपुर। ग्राम रायपुर में सगे चाचा ने मामूली बहस में भजीजे को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद चाचा फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, ग्राम रायपुर बिंदुखेड़ा निवासी राजविंदर सिंह (24) पुत्र तारा सिंह अपनी ही जमीन में खेतीबाड़ी का काम करता था। रविवार करीब सुबह नौ बजे राजिंदर अपने खेत में पानी देने के लिए चाचा के खेत में लगे विद्युत पोल से ट्यूबवेल की तार लगाने गया था। इस दौरान चाचा ने उसे पोल से तार लगाने से मना कर दिया। इस पर दोनों में बहस शुरू हो गई। आवेश में आकर चाचा ने घर से तमंचा लेकर उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली लगने के बाद राजविंदर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी ली। छह माह पहले ही राजविंदर की शादी हुई थी।
ग्राम रायपुर बिंदुखेड़ा में हत्या के मामले की जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। आरोपी को गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – विक्रम राठौर, कोतवाल रुद्रपुर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *