देवी रोड में अनियंत्रित हुई कार, हादसा टला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत देवी रोड मोटरनगर के समीप एक अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा व अन्य दोपहिया वाहनों पर टक्कर मार दी। हालांकि दुर्घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े तीन बजे की है। बाजार की ओर से आ रही एक कार मोटर नगर के समीप अनियंत्रित हो गई। कार सड़क ने सड़क किनारे मोटरसाइकिल व ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि ई-रिक्शे के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार सड़क से काफी दूर तक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शे से टकराकर रूकी। हालांकि, दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वह शहर का सबसे व्यस्त इलाका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *