अंडर 14 वॉलीबॉल : मदरलैंड व नवयुग पहुंचे फाइनल में

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिले में अंडर 14 व अंडर 19 बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। अंडर 14 वर्ग में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से मदरलैंड एकेडमी व नवयुग स्कूल ने फाइनल में जगह बनाई।
शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कोच सुनील रावत व विशिष्ट अतिथि टारगेट कोचिंग के संस्थापक एसके जोशी ने किया। अंडर 14 आयु वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में मदरलैंड एकेडमी ने बाल भारती को 15-12 व 15-10 से पराजित किया। इसके बाद मुकाबलों में कानवेंट स्कूल ने सिद्धबली स्कूल को, नवयुग ने ज्ञान भारती को परास्त कर अगले दौर में प्रवेश किया। फाइनल में मदरलैंड एवं नवयुग ने जगह बनाई। इन मैचों के निर्णायक मंडल दल में पवनीश चंदोला, नवनीत नेगी, परिक्षित रावत, दीपक सिंह बिष्ट, अशोक जखमोला एवं सतीश मौर्य शामिल रहे। इस अवसर पर रमेश पुंडीर, सिद्धार्थ उनियाल, महेन्द्र रावत, संतोष ध्यानी व सत्येंद्र रावत मौजूद रहे। आज (रविवार) को अंडर 19 के मैच खेले जाएंगे, जिसमें 20 टीमें प्रतिभाग करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *