अंडर-21 वॉलीबॉल प्रतियोगिता एक जून से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से अंडर-21 बालक वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता कराई जा रही है। यह प्रतियोगिता आगामी एक जून से शुरू होगी, जिसके लिए खिलाड़ी 31 मई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
उक्त जानकारी देते हुए जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सह सचिव सतीश मौर्य ने बताया कि प्रतियोगिता एक जून से तीन जून तक चलेगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को असली आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। प्रतियोगिता ग्लोबल इंटरनेशनल एमकेवीएन स्कूल के बगल में जल निगम रोड, देवी रोड के निकट स्थित मैदान में आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *