निर्माणाधीन देवीधुरा -बसानी मोटरमार्ग की हालात खस्ता, मार्ग दुरुस्तीकरण को ग्रामीण करेंगेआंदोलन

Spread the love

नैनीताल। पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन देवीधुरा -बसानी मोटरमार्ग की हालात लगातार खराब हो रही है। बारिश के चलते सड़क में वाहनों के साथ ही पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत व अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसे लेकर अब ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दे दी है। पीएमजीएसवाई के तहत देवीधुरा से बसानी लगभग 32 किमी मोटरमार्ग को वर्ष 2012 में स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन इन दिनों देवीधुरा, पापड़ी और बोहरागांव तक पैदल जाना मुश्किल हो गया है। स्वीकृति के नौ वर्ष बाद भी ग्रामीणों के वाहन होने के बाद भी बरसात में पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों पर झूठे आश्वासन का आरोप लगाया है। क्षेत्रवासियों में लोनिवि विभाग, स्थानीय प्रतिनिधियों व ठेकेदार के खिलाफ रोष बना हुआ है। इसके चलते ग्रामीणों ने ऐलान कर दिया है, कि अगर एक सप्ताह के भीतर सड़क आवाजाही के लिए तैयार नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *