राजीव गांधी के शहादत सप्ताह के तहत किया कांग्रेस ने रक्तदान

Spread the love

पिथौरागढ़। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत सप्ताह पर कांग्रेस पार्टी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 20 यूनिट रक्तदान किया। पिथौरागढ़ के बीडी पाण्डेय जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में कांग्रेस पार्टी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने रोगियों व जनता को अपने हाल में छोड़ दिया है। स्वास्थ सेवाएं बदहाल होने से रोगी दम तोड़ रहे हैं। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ने चार सालों में लोगों को गुमराह करने के अलावा कोई कार्य नहीं किया है। भाजपा के आला नेता सिर्फ निरीक्षण ही कर रहे हैं,धरातल पर कोई कार्य होता नहीं दिख रहा है। इस दौरान दिनेश बिष्ट,विरेंद्र गिरी,शहबाज खान,प्रदीप सौन,कपिल कुमार,विकास भट्ट,रोहित देवलाल,हर्षवर्धन वर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *