संदिग्ध परिस्थिति में फंदे में झूली युवती, मौत

Spread the love

रुद्रपुर। गांधीनगर वार्ड में एक युवती ने संदिग्ध अवस्था में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वार्ड एक गांधीनगर निवासी 18 वर्षीय अनीता मंडल शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर झूल गई। घटना के समय उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। करीब 11 बजे जब उसके दादा ललित मंडल घर पहुंचे तो अनीता को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। उनकी चीख-पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से अनीता को फंदे से नीचे उतारा। अनीता तीन भाई बहनों में बीच की थी। उसके पिता ठाकुर मंडल मजदूरी करने कर्नाटक गए हुए हैं। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *