डीएम दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ रुड़की क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत भवन हलवाहेडी में विशेष शिविर का आयोजन

Spread the love

हरिद्वार(। ग्राम पंचायत हलवाहेडी में आयोजित विशेष शिविर को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को 09 नवंबर 2025 को 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है, इस अवसर पर मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड राज्य की 25 वी वर्षगांठ को रजत जयंती सप्ताह के रूप में मनाया जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें सरकार द्वारा किया गए विकास कार्यों का प्रचार प्रसार के साथ आम जन मानस की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। कार्यक्रम की सफलता के लिए तहसील रुड़की के अंतर्गत 25 ग्राम पंचायतें चिन्हित की गई है, जिसमें विशेष शिविर आयोजित किए जायेगे, जिसने राजस्व टीम द्वारा चिन्हित ग्राम पंचायतो में ग्राम समाज\ शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने एवं अविवादित विरासत के प्रकरणों का निस्तारण इसके अतिरिक्त यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण एवं आय,जाति/स्थाई निवास प्रमाण पत्रों को निर्गत किए जाएंगे एवं इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा दर्ज समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया जायेगा।
उन्होंने ग्रामीणों से अपेक्षा की है कि उनकी जो भी समस्याएं है एवं छेत्र में ग्राम समाज एवं सरकारी भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है तो इसकी सूचना भी आयोजित शिविर में दे सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *