पीएम मोदी के नेतृत्व में षि क्षेत्र में देश ने की गौरवपूर्ण प्रगति रू भट्ट

Spread the love

काशीपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश चौतरफा प्रगति कर रहा है। वहीं भारतीय षि की स्थिति और भी ज्यादा गौरवान्वित करने वाली है। प्रदेश महामंत्री भट्ट बाजपुर रोड स्थित एक होटल में चल रहे भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रथम सत्र को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने षि अनुसंधान और किसान कल्याण के क्षेत्र में मोदी सरकार की प्राथमिकताओं को गिनाया। उन्होंने किसानों के लाभ और विभिन्न हितधारकों के लिए रोजगार सृजन को ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बताया कि सरकार ने ड्रोन पलिसी घोषित कर दी है। यह षि क्षेत्र के लिए काफी उपयोगी है। इससे किसानों की बहुत बचत होगी। मोदी सरकार ने ड्रोन संबंधी प्रशिक्षण देने के लिए शत-प्रतिशत सहायता-अनुदान देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों को परेशानी से बचाते हुए उन्हें सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से 10 हजार नए एफपीओ बनाने की योजना लागू की है, जिस पर सरकार 6,865 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। साथ ही 1 लाख करोड़ रुपए के षि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। दलहन-तिलहन व आयल पाम मिशन के माध्यम से सरकार बड़े पैमाने पर किसानों, वैज्ञानिकों व राज्य सरकारों के सहयोग से काम कर रही है, जिसके अच्टे परिणाम भी दिख रहे हैं। पिछले 8 वर्षों में षि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का बजट आवंटन लगातार बढ़ा है। वर्तमान वित्त वर्ष में षि बजट का आवंटन लगभग 1़32 लाख करोड़ रुपये है। पिछले 8 वर्षों में षि संबंधी बजट आवंटन में लगभग 6 गुना तक की वृद्घि हुई है। षि क्षेत्र में हो रही विकास यात्रा यहीं पर समाप्त नहीं होती है, आवंटन के साथ-साथ रिकर्ड खाद्यान्न एवं बागवानी फसलों का भी रिकर्ड उत्पादन सरकार के बजट आवंटन का सही दिशा में खर्च होने का प्रमाण है। वर्ष 2021-22 में तृतीय अग्रिम अनुमान के अनुसार, लगभग 315 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन अनुमानित है, वहीं बागवानी क्षेत्र का उत्पादन भी 334 मिलियन टन अनुमानित है, जो अब तक का सर्वाधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *