17 दिसंबर को बेरोजगार संघ करेगा सीएम आवास का घेराव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : बेरोजगार संघ ने पुलिस विज्ञप्ति जारी करने की मांग की है। संघ ने 17 दिसंबर को सीएम आवास घेराव करने की चेतावनी दी है। पुलिस भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी नहीं होने से नाराज बेरोजगार संघ ने नाराजगी जताई है। बेरोजगार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आयुष भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार में युवा मुख्यमंत्री दिए जाने के बावजूद भी युवाओं की बेरोजगारी दूर करने में सरकार विफल रही है। कहा कि डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार से बेरोजगार युवाओं में खासा आक्रोश बना है। कहा कि युवा पलायन कर देहरादून जैसे शहरों में रोजगार पाने की खातिर कोचिंग संस्थानों में प्रवेश लेते हैं। जिससे कि वे सरकार द्वारा निकाली गई भर्तियों में अपनी काबिलियत के आधार पर भर्ती हो सकें। लेकिन सरकार द्वारा पुलिस भर्ती विज्ञप्ति जारी नहीं की जा रही है, जिससे बेरोजगारों में खासा आक्रोश है। कहा कि आक्रोशित युवा 17 दिसंबर को सीएम आवास घेराव का मन बना चुके हैं। उन्होंने सभी बेरोजगार युवाओं से पुलिस विज्ञप्ति जारी करने को लेकर 17 दिसंबर को देहरादून पहुंचने का आवाहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *