जीवीके की झील में मिला अज्ञात शव

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कोतवाली कीर्तिनगर के अंतर्गत जीवीके की झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को एसडीआरएफ की सहायता से बाहर निकाला। शव को बेस चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि जीवीके सिक्योरिटी मैनेजर विमलेश्वर खण्डूरी ने पुलिस को जीवीके झील में शव होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआई जगजीत सिंह रावत एसडीआरएफ और जल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि शव 15 दिन पूर्व का प्रतीत हो रहा है। कोतवाली प्रभारी केएम भंडारी ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए बेस चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा गया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *