वर्दीधारियों को एकजुट होकर करनी होगी समाज की सेवा

Spread the love

हल्द्वानी। संयुक्त पूर्व सैनिक संगठन ने द्वितीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज की सेवा के लिए सभी वर्दीधारियों को एकजुट होना पड़ेगा, तभी कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है।
शुक्रवार को खाटू श्याम मंदिर क निकट एक बारातघर में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक व असिस्टेंट कमांडेंट (सेनि़) आरपी सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमांडेंट (सेनि़) रणप्रीत सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता को नमन के साथ आर्मी, नेवी, एयरफोर्स कोस्ट गार्ड, आसाम राइफल, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के पूर्व सैनिकों की ओर से शहीद जवानों को श्रद्घांजलि के साथ किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि रणप्रीत सिंह ने कहा कि सभी वर्गों के जवानों की एकजुटता के लिए यूनियन अफ एक्स आर्म्ड फोर्सेज इंडिया नाम से संगठन बनाकर कार्यकारिणी गठित की गई है। संयोजक आरपी सिंह ने देश की उन्नति में सैनिकों के योगदान को अहम बताया। गंगा सिंह चमियाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के हित के लिए कार्य किए जा सकते हैं। डिप्टी कमांडेंट (सेनि़) डीएस बोहरा ने मिलिट्री और पैरामिलिट्री फोर्स की एकजुटता की जरूरत समझाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *