यूनियन ने ग्रेजुएटी का भुगतान करने की मांग की

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि :
पौड़ी : सीटू से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकर्ती-सेविका कर्मचारी यूनियन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर उन्हें अन्य कर्मचारियों की भांति ग्रेजुएटी का भुगतान करने की मांग की। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद भी उन्हें ग्रेजुएटी का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में न्यायालय ने आंगनवाडी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर ग्रेजुएटी का भुगतान करने के आदेश दिए थे, लेकिन इस आदेश के बाद भी उन्हें कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है। कहा कि आंगनवाडी कार्यकत्री आज भी सेवानिवृत्त होने पर खाली हाथ घर लौटती हैं। जिससे उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीमा रावत, जिला महामंत्री शिक्षा कोहली, मंजू उनियाल, नीमा नेगी, सुनीता रावत, रेखा चौहान, सीटू के जिलाध्यक्ष सरेंद्र रावत, देवानंद नौटियाल, टीका प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *