दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होगें मुख्य अतिथि

Spread the love

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय में आयोजित किया जाएगा नौवां दीक्षांत समारोह
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 1 दिसंबर को होने वाले नौवें दीक्षांत समारोह में देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगें। जिसके लिए दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बुधवार को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नौवें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, कि शिक्षा मंत्री बनने के बाद वे पहली बार उत्तराखंड में किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिरकत करेगें। कहा कि नौवां दीक्षांत समारोह इसलिए भी विशेष है, क्योंकि समारोह में विशिष्ट अतिथि रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत होगें। इस अवसर पर उत्तराखंड की संस्कृति के पोषक लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को डॉक्टर ऑफ लैटर्स की उपाधि से नवाजा जाएगा। दीक्षांत समारोह के समंवयक प्रोफेसर वाई. पी. रैवानी ने बताया कि इस बार ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से आयोजित दीक्षांत समारोह मे स्नातकोतर एवं पी.एच.डी. के उपाधि धारक 22 नवम्बर तक पंजीकरण कर सकते हैं। नौवें दीक्षांत समारोह में पीएचडी उपाधि एवं विभिन्न विषयों के स्वर्णपदक विजेताओं को स्वामी मन्मन्थन प्रेक्षागृह में अतिथियोें द्वारा उपाधि दी जायेगी। वहीं इस बार पंजीकृत स्न्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में यूनिक ऑनलाइन लिंक देकर कार्यक्रम में स्थान दिया जायेगा। कहा कि स्नातकोत्तर के पंजीकृत उपाधि धारकों को दिया जाने वाला लिंक केवल पंजीकृत उपाधि धारक ही प्रयोग कर सकेगा। वहीं क्यूआर कोड स्कैनर की मदद से क्यूआर कोड को स्कैन कर भी दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *