संयुक्त जन मोर्र्चा का किया गठन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर की समस्याओं को हल करने को लेकर संयुक्त जन मोर्चा का गठन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि शहर की समस्याओं को हल करने के लिए मोर्र्चा कदम उठाएगा और सभी संगठित होकर शहर की समस्याओं को हल करने का काम करेंगे।
संयुक्त जन मोर्चा का अध्यक्ष दिनेश बिष्ट को चुना गया। जबकि सरिता नेगी को संयोजक, मीनाक्षी रावत को सह संयोजक, तस्लीम जावेद को सचिव, प्रतीक बिष्ट को मीडिया प्रभारी, विजेंद्र रावत को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया। इस मौके पर बलवंत पंवार, अजीजुल वाहिद सिद्धिकी, राहत हुसैन, धर्मालाल, रजनी असवाल, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *