विवि ने परीक्षा परिणाम घोषित किए

Spread the love

नई टिहरी : श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सीएस नेगी, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएल आर्य ने बताया कि कुलपति प्रो. एनके जोशी के मार्ग निर्देशन में एमए प्रथम, तृतीय सेमेस्टर के सैन्य विज्ञान, मनोविज्ञान, मानव विज्ञान, सांख्यकीय विषय के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विश्वविद्यालय कार्मिक लगातार कार्य कर परीक्षा परिणाम बनाने में लगे हुए हैं। बताया गया कि स्नातक और स्नातकोत्तर के अन्य विषयों के मूल्यांकन का कार्य अंतिम चरण में हैं। जल्द ही इनके भी परिणाम घोषित किए जाएंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *