श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि के बिड़ला एवं चौरास परिसर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त न होने पर छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट ने आक्रोश व्यक्त किया। शुक्रवार को एसीएल हॉल में चल रहे कार्यक्रम के दौरान छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि विवि छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके कारण छात्रों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। मुख्य छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल, कुलसचिव प्रो. आरके ढोडी ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बाद में कुलसचिव प्रो. ढोडी ने उन्हें एक माह के अंदर सफाई से सबंधित सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। (एजेंसी)