छात्रों की समस्याओं को लेकर विवि गंभीर नहीं

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : जय हो संगठन से जुड़े छात्रों ने बिड़ला परिसर की छात्रावासों में छतों से पानी टपकने की समस्या का समाधान न होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोशित छात्रों ने कुलसचिव से मिलकर तत्काल इस समस्या का समाधान करने की मांग की। कहा दो सप्ताह से छात्रों की सुरक्षा से जुड़ी मांग को लेकर विवि गंभीर नहीं है। जिससे छात्र अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
गुरुवार को कुलसचिव से वार्ता के दौरान छात्र नेता विरेंद्र बिष्ट, पुनीत अग्रवाल के नेतृत्व में छात्रों ने कहा कि पानी टपकने व सीलन से उन्हें भारी दिक्कतें हो रही हैं। कहा पूर्व में इस समस्या के समाधान को लेकर वह कुलसचिव से तीन बार मिल चुके हैं। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि विवि की लापरवाही से छात्रों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। कहा यदि जल्द ही उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ तो उन्हें उग्र आंदोलन को विवश होना पड़ेगा। कुलसचिव डा. धीरज शर्मा ने कहा कि छात्रावासों में आ रही इस समस्या का निदान प्राथमिकता से कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर चिराग बहुगुणा, अमित रतूड़ी, सौरभ, प्रवीन, अमित आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *