देवप्रयाग संस्त परिसर में विवि कुलपति ने योग किया

Spread the love

नई टिहरी। श्रीरघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग में इस बार देश के विभिन्न परिसरों से आये छात्रों ने योग किया। तीन दिवसीय योग महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के 13 परिसरों के छात्र श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में पहुंचे थे। बुधवार को अतंराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय संस्त विवि के कुलपति प्रो़ श्रीनिवास वरखेडी के नेतृत्व में विवि के संस्त परिसर देवप्रयाग में कुलपति समेत विभिन्न परिसरों से आये 350 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों ने योग किया। परिसर के नव निर्मित खेल मैदान में मंगलाचरण व वेदमंत्रों के साथ योगाभ्यास की शुरुआत हुई। योग प्रशिक्षकों द्वारा संस्त में योगासन की विधि बताते सभी से योगासन करवाये गए। कुलपति प्रो़वरखेडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को नई पहचान दिलवाकर भारत का गौरव बढाया है। समस्त विश्व में योग से मनुष्य स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में विश्वविद्यालय और भी भव्य रूप में योग दिवस मनाएगा। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि योग को अपने जीवन का महवपूर्ण हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज व देश बनाने में योगदान करें। कार्यक्रम में परिसर निदेशक प्रो़ पीबीवी सुब्रह्ममणयम परिसर में आये लोगों स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *