हिंसक जानवरों से सुरक्षा का मंत्री उनियाल ने दिया भरोसा

Spread the love

नई टिहरी। वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने देवप्रयाग क्षेत्रवासियों को गुलदार जैसे हिंसक जानवरों से पूरी सुरक्षा दिये जाने का आश्वासन दिया है। कैबिनेट मंत्री उनियाल देवप्रयाग ब्लॉक स्थित नरेंद्रनगर विधानसभा के बमाणा गांव में नव निर्मित राज राजेश्वरी मन्दिर के मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे थे। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने देश व प्रदेश की समृद्धि का यहां आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री उनियाल ने दशरथ चोटी स्थित राज राजेश्वरी मन्दिर प्रांगण में टीन शेड निर्माण के लिए 10 लाख, बमाणा में पैदल मार्ग निर्माण को साढ़े 4 लाख व 20 सोलर लाईट की स्वीकृति दी।
साथ ही बमाणा से घण्डियाल देवता मन्दिर चौण्ड तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु सर्वे करने के आदेश लोनिवि नरेंद्र नगर को दिये। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग मार्ग पर गुलदार से छात्र-छात्राओं को सुरक्षा दिये जाने को यहां जाली लगवाने की मांग पर डीएम से बात किये जाने का आश्वासन दिया। वहीं भरपूर पट्टी में जल जीवन मिशन के तहत हर गांव में जलापूर्ति किये जाने, सीएचसी बागी में टेक्नीशियन व विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति करने, भरपूर पट्टी के किरोड़ बौण्ठ मार्ग के सुधारीकरण व बन्दर-लंगूरों से खेती बचाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। इस मौके राजराजेश्वरी मन्दिर समिति अध्यक्ष विजय सिंह पंवार, विधायक प्रतिनिधि व वन विकास निगम अध्यक्ष महेंद्र गुसाई, वीरेंद्र सजवाण, पीतांबर दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षपाल, अरविंद जियाल, कल्याण सिंह, राजेंद्र बिष्ट, दीपक रावत, दिलीप सिंह सजवाण, कुशाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *