अज्ञात जानवर ने 6 बकरियों को बनाया निवाला

Spread the love

जयत प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल क्षेत्र में अज्ञात जानवर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अज्ञात जानवर आये दिन पशुओं को निवाला बना रहा है। ब्लॉक के ओलना गांव में मंगलवार सुबह अज्ञात जानवर ने पशुपालक त्रिलोक सिंह की गौशाला का दरवाजा तोड़कर 6 बकरियों को मार दिया। जिस कारण लोग दहशत में है।
गढ़वाल वन प्रभाग की नागदेव रेंज वन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ओलना गांव में अज्ञात जानवर द्वारा त्रिलोक सिंह की गौशाला/बकरी बाड़े का दरवाज़ा तोड़ कर 6 बकरियों को मार दिया गया। ग्राम प्रधान मोहन सिंह रावत ने जानकाी देते हुए बताया कि त्रिलोक सिंह की आय का जरिया बकरी पालन ही था, लेकिन अज्ञात जानवर ने उनकी छ: बकरियों को निवाला बना दिया, जिस कारण उनके समक्ष परिवार के भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि कई बार वन विभाग के अधिकारियों से अज्ञात जानवर के आतंक से निजात दिलाने की मांग कर चुके है, लेकिन वन विभाग अभी तक अज्ञात जानवर का पता भी नहीं लगा पाया है। ज्ञात हो कि चार रोज पहले क्षेत्र के दिउसी गांव के पास देवीदार में अर्जुन सिंह नेगी की तीन बकरियों को गुलदार ने निवाला बनाया था। पहाड़ का एक मात्र स्वरोजगार बकरी पालन भी जंगली जानवरों के कहर से धीरे-धीरे समाप्ति की ओर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *