अज्ञात चोरों ने स्कूल में की चोरी

Spread the love

चम्पावत। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोलीढेक में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर से कार्यालय का ताला तोड़कर कंम्यूटर आदि कई सामान पर हाथ साफ कर लिया है। अभिभावक संघ और प्रधानाध्यापक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर सौंपी है। सालभर के भीतर स्कूल में तीसरी बार चोरी की घटना हुई है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ममता देवी, प्रधानाध्यापक राकेश सिंह ने बताया कि बीते 24 जनवरी को भी चोरों ने विद्यालय बंद के दौरान किचन के ताले तोड़कर दो सिलेंडर, प्रेशर कुकर चोरी कर लिया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोरी को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *