अज्ञात युवक ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर किया जानलेवा हमला

Spread the love

 

अल्मोड़ा। भिकियासैंण तहसील के अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र नैलवाल पाली के कुन्हील स्योतरी गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों को अज्ञात युवक ने हमला कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे के एक अज्ञात युवक हिम्मत सिंह के घर पहुंचा। इसके बाद युवक ने पीने के लिए पानी मांगा। पानी पीने के बाद अचानक युवक ने घर के लोगों पर ईंट और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। घटना में हिम्मत सिंह (60) पुत्र राजेंद्र सिंह, भगवती देवी (59) पत्नी हिम्मत सिंह, रमेश सिंह (34) पुत्र हिम्मत सिंह, स्वेता बिष्ट (28) पत्नी रमेश सिंह और सागर (10) पुत्र रमेश सिंह को घायल हो गए। घायलों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक हमलावर भाग निकला। ग्रामीणों ने 108 की मदद से सभी घायलों को सीएचसी भिकियासैंण में भर्ती पहुंचाया। जहां मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल हिम्मत सिंह, भगवती देवी और रमेश सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार गंभीर घायलों के सिर में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दशहत का माहौल बना हुआ है। इधर, सूचना मिलने पर तहसीलदार निशा रानी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और घटना के संबंध में जानकारी ली।
अज्ञात हमलावर के खिलाफ आईपीसी की धारा 325, 457 के तहत मुकदमा पंजीत किया है। ग्रामीणों का सहयोग लेकर हमलावर की खोज शुरू कर दी है। -शुभम चौहान, राजस्व उपनिरीक्षक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *