बिना लाइसेंस के चल रही मीट की दुकानों के काटे चालान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने सतपुली बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 5 मीट की दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित करते हुए पाई गई। पांचों दुकानों के चालान किये गये।
काफी समय से सतपुली बाजार में मीट की दुकानों के बिना लाइसेंस के चलने और मीट के कचरे को नयार नदी में फेंके जाने की शिकायते प्रशासन को मिल रही थी। जिस पर शनिवार को एसडीएम संदीप कुमार ने सतपुली बाजार में संचालित हो रही मीट की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच मीट की दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित करते हुए पाई गई। जिस पर 5 दुकानों में चालानी कार्यवाही की गई और कुल 4500 रुपए राजस्व वसूला गया। उपजिलाधिकारी सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि मीट की दुकानों के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी, जिस पर कार्यवाही की गई। दुकानदारों को लाईसेंस बनाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। साथ ही कचरे को नयार नदी में न फेंकने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर नायाब तहसीलदार सुधा डोभाल, राजस्व उप निरीक्षक ओम प्रकाश भटगाई आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *