चंबा : चंबा विकासखंड मे नकोट क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर नामांकन दाखिल करने के बाद नामांकन दाखिल करने वाले सभी 6 प्रत्याशियों के बीच चली लम्बी चर्चा व बैठकों के बाद एकता व क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता दिखाते हुए लाटरी के माध्यम से सरोज मखलोगा का नाम निर्विरोध निर्वाचन के लिए तय किया गया है। जबकि दूसरी ओर नैचोली क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर भी मंजू देवी को निर्विरोध चयन का निर्णय हो गया है। नकोट क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए शिवानी बिष्ट निवर्तमान प्रमुख चम्बा, दिनेश चन्द्र भट्ट पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत, मकान सिंह पूर्व प्रधान, भगवान सिंह विष्ट पूर्व प्रधान, गौतम सिंह मखलोगा नकोट व सरोज मखलोगा कुल 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने के बाद बैठकों का दौर चलता रहा, प्रत्याशी दिनेशचन्द्र भट्ट व मानवेंद्र सिंह बिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता निर्विरोध निर्वाचन के लिए प्रयासरत रहे, सराहनीय पहल के बाद तय किया गया कि लाटरी के माध्यम से जिसका भी नाम आयेगा वही सर्व सम्मति से सदस्य क्षेत्र पंचायत पद के लिए रहेगा, लाटरी में सरोज मखलोगा का नाम तय किया गया। अब सरोज मखलोगा का निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया अपनाने व क्षेत्र के विकास के लिए एकजुटता पर चम्बा निवर्तमान प्रमुख शिवानी बिष्ट, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता मानवेंद्र सिंह बिष्ट, बिक्रम सिंह रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामुदायिक सौहार्द व सहयोग की एक उत्कृष्ट की मिसाल है। वहीं सरोज मखलोगा ने सभी पांचों उम्मीदवारों व क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी के मार्ग दर्शन व सहयोग से कार्य करेंगी। निवर्तमान प्रमुख शिवानी बिष्ट भी प्रमुख पद के लिए प्रबल दावेदार थी, लेकिन वह भी सरोज मखलोगा के नाम पर सहमत हो गई। (एजेंसी)