ग्रेटर हल्द्वानी गौलापार में अनियोजित विकास पर लगेगी रोक

Spread the love

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा है कि गौलापार को ग्रेटर हल्द्वानी के रूप में विकसित करने की शासन की पहल पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौलापार में हाईकोर्ट आने की संभावना को देखते हुए पूरे क्षेत्र को मास्टर प्लान के हिसाब से विकसित किए जाने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में अनियोजित विकास को अनुमति नहीं दी जाएगी। मनमाने ढंग से बन रही कलोनियों पर रोक लगाई जाएगी। क्षेत्र में रेरा के मानकों के तहत ही नई कलोनियों का विकास कराया जाएगा। र्केप कार्यालय में बुधवार को जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी से प्राधिकरण व प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में रेरा के नियमों के खिलाफ बन रही कलोनियों की तुरंत रिपोर्ट दें। प्राधिकरण से नक्शा पास किए बगैर बन रहीं कलोनियों के निर्माण पर भी रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि गौलापार में हाईकोर्ट के आने की संभावना को देखते हुए क्षेत्र का मास्टर प्लान तैयार किया गया है। क्षेत्र में अब मास्टर प्लान व रेरा के नियमों के तहत की नई कलोनियों का विकास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से रिंग रोड के शासन को भेजे गए प्रस्ताव, तीनपानी से मंडी तक फोर लेन के निर्माण व नगर कवरिंग की टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी जानकारी हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *