निगम कर्मियों का अनशन समाप्त

Spread the love

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम की बीते दिवस देहरादून में पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता व पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर की मौजूद्गी में बैठक हुई। दोनों निगमों के प्रबंध निदेशक, कार्मिक विभाग, वित्त विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक में 12 सूत्रीय मांगों पर चर्चा हुई। सकारात्मक वार्ता के बाद कर्मियों ने अनशन स्थगित कर दिया है।
महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि वार्ता से पूर्व पर्यटन मंत्री व सचिव पर्यटन को पौधा देकर घ्उनका स्वागत किया। कर्मियों को सकारात्मक वार्ता की जानकारी देने के बाद गुरुरानी ने निगम मुख्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। इस दौरान कंचन चंदोला, गुमान कुमटिया, दिनेश सांगुड़ी, रमेश कपकोटी, पीतांबर दुम्का, गौतम कुमार, गणेश चनियाल, जानकी, नीता, महिमन सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *