सिंचाई विभाग की भूमि पर बने धार्मिक स्थल को यूपी और हरिद्वार प्रशासन ने कराया ध्वस्त

Spread the love

हरिद्वार। सुमन नगर-धनौरी रोड पर सिंचाई विभाग की करीब डेढ़ सौ वर्ग फीट भूमि पर बने अवैध धार्मिक स्थल को गुरुवार को जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की टीम ने तीन जेसीबी मशीनें लगाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर पुलिस और पीएसी मौजूद रही। करीब डेढ़ तक घंटे चली कार्रवाई के दौरान धनौरी और हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर भेजा गया। जिला प्रशासन और यूपी सिंचाई विभाग की टीम गुरुवार सुबह कनखल और रानीपुर थानों की पुलिस के साथ सुमन नगर में अवैध धार्मिक स्थल को ढहाने के लिए पहुंची। बताया गया कि यहां सिंचाई विभाग की जमीन पर कई साल से अवैध धार्मिक स्थल चल रहा था। जिला प्रशासन की ओर से 10 मार्च को इस धार्मिक स्थल पर 10 दिन का नोटिस चस्पा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *