उजपा ने नगर महिला मोर्चा का विस्तार किया

Spread the love

नई टिहरी। उत्तराखंड जन एकता पार्टी महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष शकुंतला नेगी ने नई टिहरी नगर क्षेत्र की कार्यकारणी का विस्तार किया। उन्होंने सभी से पार्टी की एकता और मजबूती के लिये कार्य करने को कहा। गुरुवार को उजपा दफ्तर में नगर महिला मोर्चा का विस्तार किया गया, जिसमें दीप्ति नेगी को कार्यकारी अध्यक्ष, लीला मखलोगा, सरस्वती नेगी, मीना नेगी, रेखा पंवार,उर्मिला नेगी, मीनू पंवार को उपाध्यक्ष, ममता पंवार, निर्मला कुड़ियाल, मीना बागड़ी, शीला पुंडीर को महासचिव, बीना पंवार, बबीता जैना, अनीता राणा, बीना उनियाल, सुनीता पंवार को सचिव, ममता खरोला, नीलम, मीना, गीता राणा को संयुक्त सचिव, पुष्पा भट्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 32 महिलाओं को कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया है। शहर अध्यक्ष ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को नगर में बने अलग-अलग ब्लॉक बांटे गया है। मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागनी भट्ट, आनंदी नेगी, अनिता थपलियाल, मनीक्षी कोठारी, अनिता नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *