उपनल कर्मियों को मिला 6माह का सेवा विस्तार

Spread the love

बागेश्वर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मियों को छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। इसके बाद कर्मचारियों ने करीब चार महीने से चल रहा धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। अब जल्द कर्मचारी तैनाती स्थल पर जाएंगे। रोजाना की तरह आंदोलित कर्मी शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने उन्हें फिलहाल छह महीने का सेवा विस्तार का लाभ दिया है, जबकि उनकी मांग विभाग में समायोजन की है। जब तक उकनी मांग पूरी नहीं होगी उनका संघर्ष जारी रहेगा। इसके बाद उन्होंने मिष्ठान्न वितरण किया। इस मौके पर बलवंत सिंह, सुरेश चंद्र, संजय कन्नोजिया, हरीश गिरी, पूजा कन्नोजिया, अंकित कुमार, गंगा देवी, पूजा, सोनी, कमला देवी, भुवन पांडे तथा सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *