बागेश्वर में धरने पर डटे रहे उपनल कर्मी

Spread the love

बागेश्वर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के उपनल कर्मी कलक्ट्रेट में जमे रहे। आंदोलित कर्मियों ने मांगों के समर्थन में शुक्रवार को भी नारेबाजी की। हड़ताल के चलते जिले में कोरोना जांच प्रभावित हुई है। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर काम किया। सरकार ने उन्हें प्रोत्साहित करने के बजाय बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। सरकार इस मंशा को सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर मेघा परिहार, रेखा, पूजा कन्नौजिया, आनंद प्रसाद, गोविंद सिंह, हरीश मेहता, हरीश गिरी, संजय कन्नौजिया, सुरेश चंद्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *