सेवा विस्तार के लिए उपनल कर्मी डटे रहे

Spread the love

बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। वह स्वास्थ्य विभाग में नियुक्त थे। मार्च में उनकी सेवाएं समाप्त हो गई। वह अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग से निकाले उपनल कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी के साथ धरना दिया। कहा कि स्वास्थ्य और सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। कोरोनाकाल में उनकी जरूरत थी। उन्हें नौकरी पर रख लिया। बीते 31 मार्च को निकाल दिया। महंगाई और बेरोजगारी के कारण वह परेशान हैं। बीते एक माह से अधिक समय से धरने पर हैं। कोई भी उनकी सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की। इस दौरान संजय कन्नौजिया, बलवंत नगरकोटी, रीता देवी,ातु, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *