मांगें पूरी नहीं हुई तो चुनाव बहिष्कार करेंगे उपनल कर्मी

Spread the love

पिथौरागढ़। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे उपनल कर्मियों ने शासन-प्रशासन की अनदेखी से आहत होकर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार का निर्णय लिया है। उन्होंने देहरादून में उपनल कर्मियों के साथ हुए लाठीचार्ज की भी निंदा की है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दौरान भी उपनल कर्मियों ने अपना आंदोलन जारी रखा। जिला संयोजक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में उपनल कर्मी नगर के टकाना स्थित रामलीला मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *