यूपीसीएल ने झूलाघाट में बदले 17 खराब मीटर

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर के रामलीला मैदान में यूपीसीएल ने शिविर लगाया। इस दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया गया। शनिवार को शिविर का शुभारंभ यूपीसीएल के ईई राजीव चक्रवर्ती ने किया। झूलाघाट के साथ ही बड़ी संख्या में कानडी, गेठीगडा आदि क्षेत्रों के उपभोक्ता अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंचे। उपभोक्ताओं ने मीटर में आ रही समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा। निगम ने 17 उपभोक्ताओं के मीटर भी बदले। इसके अलावा 25 उपभोक्ताओं ने बिलों में सुधार कर तकरीबन 50 हजार रुपये जमा भी किए। यहां ग्राम प्रधान किरन भट्ट, एसडीओ नरेंद्र बहुगुणा, अवर अभियन्ता हरीश कुमार, अवर अभियन्ता, वरुण सोनी, किशोर चन्द्र जोशी, बिल संयोजक हरिमोहन जोशी, मुकेश सिंह धामी, पंकज पंत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *