उदीयमान खिलाड़ियों को प्रतिमाह मिलेगी पंद्रह सौ रुपये छात्रवृत्ति

Spread the love

चम्पावत। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा की ने जिला सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। यहां उन्होंने बताया कि श्मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजनाश् के तहत 150 छात्र-छत्राओं को प्रतिमाह पंद्रह सौ रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। एडीएम ने अधिकारियों को योजना के तहत न्याय पंचायत स्तर, विकास खण्ड नगरपालिका व नगर पंचायत और जिला स्तर पर चयन समितियां गठित कर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। समिति में जनपद और ब्लक स्तरीय खेल समन्वयकों को भी रखा जाएगा। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर चयन प्रक्रिया 25 अगस्त तक पूरी करने को कहा। उप क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने श्मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजनाश् के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि उक्त योजना के अंतर्गत 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के उदीयमान खिलाड़ियों को जनपद के 150 छात्रों को 1500 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बैठक में तहसीलदार ज्योति धपवाल, सीईओ जितेंद्र सक्सेना, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, नरेंद्र अधिकारी, जीवन राय, अमित वर्मा, दीप जोशी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *