ईएसआईसी अस्पताल के बाहर कर्मचारियों का हंगामा

Spread the love

रुड़की। निजी फैक्ट्री के कर्मचारियों ने गोवर्धनपुर रोड पर स्थित राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि हजारों कर्मचारी इलाज के लिए इसी अस्पताल में आते हैं। उनके वेतन से इसका शुल्क कटता है। लेकिन यहां अक्सर डॉक्टर मौजूद नहीं हो हैं। वे सप्ताह में एक दो बार थोड़ी सी देर के लिए आते हैं। बाकी समय फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ ही मिलता है। इससे कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। आरोप लगाया कि कई बार शासन प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कहीं से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हंगामा करने वालों में सौरभ कुमार, सुमित कुमार, गौरव कुमार, अंजलि देवी, राहुल कुमार, धर्म सिंह, रवि कुमार, जगत सिंह, विश्वास, तन्नू देवी, रेखा वर्मा सहित काफी लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *