चमोली : चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला योजना समिति की बैठक हंगामेदार रही। जिला योजना समिति के सदस्य और प्रतिपक्ष के नेताओं ने बैठक का बहिष्कार किया। आरोप लगाया कि बैठक में वे लोग मौजूद हैं, जो सदन के सदस्य ही नहीं हैं। सत्ता पक्ष के वह लोग बैठक में मौजूद हैं जो डीपीसी के सदस्य नहीं हैं। जिला पंचायत सदस्य और डीपीसी सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया कि गुरुवार को डीपीसी की बैठक में गैर सदस्य शामिल हुए। जो सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी थे। (एजेंसी)