मसूरी झूलाघर में नया झूला लगाने को लेकर हंगामा

Spread the love

देहरादून। मसूरी झूलाघर में नया झूला लगाने को लेकर विवाद हो गया। नगर पालिका ने पुलिस सुरक्षा में झूला हटाया। झूलाघर के सौंदर्यीकरण के तहत सात साल पहले यहां की दुकानों और झूले (चरखी) को नगर पालिका ने हटवा दिया था। जिन लोगों की दुकानें थी, पालिका ने उनको दे दीं। लेकिन झूले वाले को झूला नहीं लगाने दिया गया। झूला संचालक नवीन रस्तोगी ने एक दिन पूर्व वहां झूला लगा दिया। जब इसका पता नगर पालिका को लगा तो पालिका ने झूला हटवाने के लिए अधिकारियों को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा व झूला हटवाने लगे। संचालक की पत्नी झूले पर चढ़ गई। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। एमपीजी कलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मेघ सिंह कंडारी और रजत अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। मेघ सिंह कंडारी भी झूला हटाने के विरोध में झूले पर चढ़ गए। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर झूले से नीचे उतारा। नगर पालिका ईओ राजेश नैथानी का कहना है कि गत रात्रि अवैध तरीके से झूला लगाया गया। पालिका ने एसडीएम और पुलिस से संपर्क किया और झूला हटाया। उन्होंने बताया कि पालिका ने झूलाघर पर अत्याधुनिक झूला लगाने का टेंडर कर रखा है, जिसे शीघ्र यहां पर झूला लगाया जाएगा। इस मौके पर पालिका के पर्यटन प्रभारी महावीर राणा, सामाजिक कार्यकर्ता मेघ सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *