यूपी के हिस्ट्रीशीटर विनेोद ने गैंग के साथ डाली थी डकैती

Spread the love

 

काशीपुर। शिक्षक दंपति के यहां हुई लाखों की डकैती मामले में पुलिस ने यूपी के हिस्ट्रीशीटर समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। वहीं आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और चार चाकू भी बरामद किए हैं। कोतवाली में गुरुवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने डकैती का खुलासा करते हुए बताया कि 20 दिसंबर को दड़ियाल रोड स्थित हनुमान नगर कलोनी में शिक्षक यशपाल सिंह पुत्र भोला सिंह के घर बंधक बनाकर जेवरात व नगदी लूटकर लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। घटना के खुलासे को चार टीमों का गठन किया गया। टीम ने करीब 50-60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व पुराने बदमाशों के रिकर्ड खंगाले। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बंद पड़ी शुगर मिल मैदान से सात संदिग्धों को तमंचे, कारतूस के साथ डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी निशानदेही पर लूटे जेवरात भी बरामद कर लिए। वहीं उनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस, चार चाकू व घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद कीं। बताया पकड़े आरोपी उत्तराखंड के साथ यूपी में भी डकैती की घटनाएं कर चुके हैं। पकड़ा गया आरोपी यूपी के सेजनी थाना चंदौसी जिला संभल निवासी विनोद उर्फ विकास पुत्र धर्मपाल एक गिरोह का सरगना है। जो यूपी का हिस्ट्रीशीटर है।
ये पकड़े गये आरोपी
1- विनोद उर्फ विकास पुत्र धर्मपाल निवासी सेजनी थाना चंदौसी जिला संभल
2- नरेश पुत्र पाल सिंह निवासी ग्राम ध्यानपुरा चकफेरी, थाना कठ जिला मुरादाबाद
3- राशिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम बांसखेड़ा, थाना आईटीआई
4- शमशेर उर्फ शेरा पुत्र कमल सिंह निवासी गुलजारपुर, कुंडेश्वरी
5- अजय सेन पुत्र कुंवर सेन निवासी ग्राम खरमासा कालौनी,कुंडेश्वरी
6- देवेंद्र पुत्र राजा राम निवासी ग्राम लालपुर, थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
7- नितिन पुत्र राकेश निवासी ग्राम गढी गंज ,प्रतापपुर थाना काशीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *