उपवा ने किया दीपावली मेले का आयोजन

Spread the love

बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस वाइफ वैलफेयर एसोसिएशन (उपवा) के बैनर तले यहां दीपावली मेले का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित वास्तव व सीनियर सिटीजन के रणजीत बोरा ने मेले का शुभारंभ किया। मेले में पुलिस परिवारों द्वारा तैयार किए गए क्राफ्ट, हस्तशिल्प तथा स्थानीय उत्पादों को रखा गया। लोगों ने सटल से जमकर खरीदारी की।
फायर सर्विस सेंटर में बुधवार को आयोजित मेले में व्यापार मंडल अध्यक्ष, नगर क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीनियर सिटीजन व पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। उपवा के बैनर तले मेले में लगाए गए स्टल जिसमें पुलिस परिवारों द्वारा तैयार किये गये क्राफ्ट, हस्तशिल्प व स्थानीय उत्पादों आदि रखे गए। मेले में लोगों द्वारा बढ़-चढ़ कर स्टल से खरीददारी भी की गई। वक्ताओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोग एक दूसरे के करीब पहुंचेंगे। उपवा के जिलाध्यक्ष निधि वास्तव ने लोगों के सहयोग के प्रति आभार जताया। मेले में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, दलीप खेतवाल के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी बागेश्वर विपिन पंत, कपकोट के शिवराज राण, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार व सभी थानों की पुलिस मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *