अर्बन बैंक घोटाला: दूसरे दिन भी जारी रहा जमाकर्ताओं का धरना

Spread the love

देहरादून। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले के खिलाफ जमाकर्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी जीवन भर की जमा पूंजी डूबने की आशंका से नाराज ग्राहकों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी आईटी पार्क स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी गाढ़ी कमाई वापस नहीं मिलती, वे पीछे नहीं हटेंगे। धरने पर बैठे अचिन गुप्ता ने बताया कि बैंक में कई जमाकर्ताओं की एक से तीन करोड़ रुपये तक की मोटी रकम फंसी हुई है, जिससे लोग भारी मानसिक तनाव में हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बैंक प्रबंधन की लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं के चलते हजारों परिवारों का भविष्य दांव पर लग गया है। उन्होंने मांग की कि आरबीआई जल्द से जल्द जांच पूरी कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू करे। प्रदर्शन करने वालों में निष्ठा ठाकुर, हिमांशु नेगी, नरेंद्र बत्रा, मुकेश कुमार, रजत अग्रवाल, संजीव गुप्ता और भानू प्रताप सहित बड़ी संख्या में प्रभावित लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *