शहरी अजीविका केंद्र का किया शुभारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शहरी आजीविका केंद्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र के माध्यम से महिला समूहों द्वारा बनाई गई सामग्री को बाजार में बिक्री के लिए भेजा जायेगा। कहा कि केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न लाभदायक योजनाएं चला रही है, जिसका महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए। इसके बाद उन्होंने अपने निजी कार्यालय में जनता की समस्या को सुना और उनके निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मौके पर उन्होंने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 20 लाभार्थी को गैस कनेक्शन प्रदान किए। इस अवसर पर नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, अनीता आर्य, मनीष भट्ट, दीपक लखेड़ा, कमल नेगी और जयदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *